मड़िहान में अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती पर ज़ोर, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर सहित कई ने ली सदस्यता | New India Times

हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

मड़िहान में अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती पर ज़ोर, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर सहित कई ने ली सदस्यता | New India Times

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार मड़िहान (विधानसभा 399) क्षेत्र के ग्राम विसुनपुरा में संगठनात्मक समीक्षा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर श्री चंद्रिका मौर्य के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में पार्टी की नीतियों, आगामी चुनावों और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय बनाए रखने के लिए नियमित बैठकें आयोजित की जानी चाहिए तथा सभी पदाधिकारी अपने-अपने आवास पर पार्टी का नाम पट्टिका और झंडा अवश्य लगाएं।

मड़िहान में अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक, संगठन मजबूती पर ज़ोर, पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर सहित कई ने ली सदस्यता | New India Times

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष श्री शालिक राम पटेल ने की, जबकि संचालन युवा मंच के जिला अध्यक्ष श्री उदय पटेल ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव (व्यापार मंच) श्री रमेश पटेल, प्रदेश सचिवगण सुनील पटेल, रविशंकर सिंह पटेल, अवधेश पटेल, बौद्धिक मंच के प्रदेश सचिव मुन्नर सिंह पटेल तथा प्रदेश उपाध्यक्ष (व्यापार मंच) श्री दुखहरन पटेल सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
इसके अलावा जिला कोषाध्यक्ष नित्यानंद पटेल, अल्पसंख्यक मंच जिलाध्यक्ष हनीफ खान, जिला उपाध्यक्ष शाहिद खान, फैजल खान, अहमद खान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए।
बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर श्री चंद्रिका मौर्य एवं श्री अखिलेश मौर्य ने अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.