संत अर्नोल्ड स्कूल में पालक-शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

संत अर्नोल्ड स्कूल में पालक-शिक्षक संघ की बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन | New India Times

मेघनगर स्थित संत अर्नोल्ड स्कूल में नवीन शैक्षणिक सत्र के अवसर पर पालक-शिक्षक संघ (PTA) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत स्कूल के प्राचार्य फादर एंड्राज लोबू ने सभी सदस्यों का स्वागत कर की। इस दौरान आगामी शैक्षणिक सत्र की गतिविधियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में पालक-शिक्षक संघ के सदस्यों ने पूर्व अध्यक्ष जेम्स पॉल के विगत वर्षों में दिए गए अमूल्य सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी।

सर्वसम्मति से आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें दिनेश भूरिया को अध्यक्ष, अमित भंडारी को उपाध्यक्ष, अंकित भंडारी को सचिव, जेम्स पॉल को पीआरसी तथा प्रदीप चौहान को पीआरओ चुना गया।

बैठक में स्कूल मैनेजर फादर डिमेलो, उप-प्राचार्य सिस्टर जेसलिन सहित पालक-शिक्षक संघ के सदस्य मनीष मीणा, विकास वैरागी, सविता पटेल, सुरेंद्र नायक, मंजरी बारिया, रेशमा जेम्स, नेहा गरवाल एवं पिंकी मेड़ा उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी सत्र के सफल संचालन की शुभकामनाएँ दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.