महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव व हेल्पलाइन की दी जानकारी | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव व हेल्पलाइन की दी जानकारी | New India Times

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जेल रोड स्थित एम्मानुएल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देना रहा।
कार्यक्रम में टाउन चौकी इंचार्ज लोकेंद्र सिंह ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने साइबर ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और महिलाओं से जुड़े अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
उन्होंने आश्वस्त किया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है तथा किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर हेड कांस्टेबल नीरज, हेड कांस्टेबल सुभाष भास्कर, विद्यालय सचिव अमित गर्ग, प्रबंधक जेम्स के. एस., प्रधानाचार्य श्वेता गोस्वामी तथा थाना कोतवाली के सीएलजी सदस्य योगेश शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और समाज में सुरक्षा का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.