डीआरएम विनायक गर्ग ने जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, रेलवे डबल लाइन की मांग उठी | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डीआरएम विनायक गर्ग ने जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, रेलवे डबल लाइन की मांग उठी | New India Times

मंगलवार को नागपुर मंडल के डीआरएम श्री विनायक गर्ग जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआरएम विनायक गर्ग ने जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, रेलवे डबल लाइन की मांग उठी | New India Times

निरीक्षण के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रफीक खान ने डीआरएम से मुलाकात कर जुन्नारदेव रेलवे लाइन को डबल करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि रेलवे लाइन के दोहरीकरण से भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम होगा और क्षेत्र को नई ट्रेनों की सुविधा भी मिल सकेगी।

रफीक खान ने हिरदागढ़ और बरेलीपार रेलवे स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया। इस पर डीआरएम ने संबंधित समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार, आगामी 12 अगस्त को छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम के जरिए जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किए जाने की चर्चा है। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस अवसर पर स्टेशन मास्टर संजय वर्मा, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाना प्रभारी गिरीश तिवारी, पुलिस बल सहित रेलवे के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.