जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 178 नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 178 नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया। जनसुनवाई में कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 178 नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश | New India Times

इस अवसर पर एडीएम श्री सुमित पांडेय, श्री महेंद्र कवचे, श्री प्रकाश नायक, श्री पी.सी. शाक्य, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, सभी एसडीएम तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को धैर्यपूर्वक सुना और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.