ज़फ़र खान, अकोट/अकोला (महाराष्ट्र), NIT:
प्रभाग क्रमांक 9 में पिछले कई वर्षों से विकास कार्य अपेक्षाकृत धीमी गति से हो रहे थे। इंदिरा नगर, राजदे प्लॉट और देशमुख प्लॉट जैसे क्षेत्रों में लंबे समय से विकास कार्य सीमित दिखाई दे रहे थे।
हालांकि, नगर सेविका मुमताज खान और लता बाई कामड़े के चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी देखने को मिल रही है। अब नियमित रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है, कचरे का समय पर उठाव हो रहा है तथा स्वच्छता व्यवस्था में सुधार दिखाई दे रहा है।
इसके अलावा, कई स्थानों पर वर्षों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को चालू कराया गया है, जिससे क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बेहतर हुई है। वहीं, विभिन्न विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं को उपलब्ध कराने में समाजसेवक इमरान खान लगातार सक्रिय भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
क्षेत्र में समय-समय पर विभिन्न जनहित शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। हाल ही में आईआर (IR) फॉर्म भरने के लिए भी परिसर में शिविर लगाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को सुविधा प्राप्त हुई।
इमरान खान के छोटे भाई अबरार खान भी समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे प्रतिदिन सुबह सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कराते हैं और स्थानीय समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास करते हैं। इसके अलावा, यदि कोई व्यक्ति बीमार होता है तो उसे अपने खर्च पर अस्पताल पहुंचाने में भी सहयोग करते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अबरार खान युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं और भविष्य में एक सक्षम एवं जिम्मेदार युवा समाजसेवक के रूप में उभर सकते हैं।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इंदिरा नगर क्षेत्र को एक सक्रिय नगर सेविका के साथ-साथ दो समर्पित समाजसेवकों का सहयोग मिल रहा है, जो क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

