एक साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एक साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

थाना खुटार पुलिस ने एक साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने बताया कि 9 जून को थाना खुटार में दर्ज मुकदमा संख्या 179/2026 में आरोपी गुड्डू शर्मा (27 वर्ष), निवासी ग्राम हरनाई, पर एक साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
रात करीब 11 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम मैलानी रोड स्थित धनसिंहपुर मोड़ पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने कथित रूप से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अलावा पुलिस पर हमला और अवैध हथियार रखने के आरोप में एक अन्य मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
आरोपी को पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक विवेक कुमार और उपनिरीक्षक सोहन लाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.