राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित 14 जून के केसली दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नज़र आ रहा है।
तैयारियों का जायजा लेने के लिए देवरी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और जिला पंचायत सीईओ विवेक के.वी. ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मंच, बैठक व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा, पेयजल और पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से आयोजित करने पर जोर दिया।
देवरी विधायक ब्रजबिहारी पटेरिया ने अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को भव्य बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

