मध्य प्रदेश के घसौर में भव्यता के साथ निकली कलश यात्रा | New India Times

पियूष मिश्रा, सिवनी ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​मध्य प्रदेश के घसौर में भव्यता के साथ निकली कलश यात्रा | New India Timesघंसौर खेरमाई के नजदीक विगत दिनों से 108 भागवत की तैयारियाँ जोरों से चल रही थी, जिसमें पंडित दुर्गेश शास्त्री जी ने इस योजना को तैयार किया था, जिसकी शुरुआत आज कलश यत्रा से प्रारंभ कर दी गई है। आज शोभा यात्रा निकली तो क्या बच्चे बूढे ,नौजवान ,सभी सम्मलित हुये। यहाँ तक की ,घंसौर सहित आसपास के लोगों ने भी हिस्सा लिया। कलश यात्रा को और सुंदर बनाने के लिये महिलाओं ने पीले रंग के वस्त्र धारण किये हुये थे ,जिनकी छटा कुछ अलग ही दिख रही थी। ​
मध्य प्रदेश के घसौर में भव्यता के साथ निकली कलश यात्रा | New India Timesपुरूषों ने स्वेत वस्त्र धारण कर रखे थे। कुछ पाठशालाओं से बच्चों को लाया गया तथा क्षेत्र के शैला न्रत्य करने वालों को भी बुलवाया गया था। इसके अलावा बैड बाजा, झंकियां भी रखी गई थी। शोभा यात्र का रूप इतना विशाल था की एक छोर से दूसरा छोर प्रतीत ही नहीं हो रहा था। इस सोभा यात्रा में घंसौर के जनसमुदाय ने यात्रा के संग चलकर धर्म लाभ लिया। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुये पुनः उसी जगह वापिस हो गई तत्पश्चात पंडाल में पूजन मंत्रोचरण प्रारंभ हुआ।​मध्य प्रदेश के घसौर में भव्यता के साथ निकली कलश यात्रा | New India Timesविशेष = ऐसा सुन्ने में आ रहा है की ऐंसा कार्यक्रम जिले में पहली बार हो रहा है रहा , अधिकतम जिन जगहो पर भागवत होती है , वहाँ 1 ही ब्राह्मण वाचन करता है पर यहाँ बिल्कुल अलग है , इस भागवत को ,108 ब्राह्मण अलग-अलग जगहों पर बैठकर अपने मुखारबिंद से वाचन करेंगे।

 

By nit