आंबेडकर जयंती गौरव समारोह में पत्रकार विवेक वानखड़े सम्मानित, पाटीपुरा बना सामाजिक जागरूकता का केंद्र | New India Times

मक़सूद अली, ब्यूरो चीफ, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

आंबेडकर जयंती गौरव समारोह में पत्रकार विवेक वानखड़े सम्मानित, पाटीपुरा बना सामाजिक जागरूकता का केंद्र | New India Times

यवतमाल जिला के पाटीपुरा में डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित दस दिवसीय महोत्सव का समापन शुक्रवार (24 अप्रैल) को उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। समापन समारोह के दौरान युवा पत्रकार विवेक वानखड़े को उनकी निर्भीक पत्रकारिता और समाजहित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए ‘उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करते हुए भावुक वानखड़े ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि इससे उनकी जिम्मेदारी बढ़ गई है और वे भविष्य में भी जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज का विशेष आभार व्यक्त किया।
14 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित इस जयंती महोत्सव में रंगोली, मैराथन, म्यूजिकल चेयर, पावर लिफ्टिंग, शतरंज, चित्रकला और नृत्य जैसी विविध सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।
जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष संदेश दुपारे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने “जहां कमी, वहां हम” के संकल्प के साथ आयोजन को सफल बनाया। समापन समारोह में वरिष्ठ समाजसेविका प्रमोदिनी रामटेके और संदेश दुपारे को भी मुस्लिम समाज एवं सैय्यद मतीन के माध्यम से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मतीन सैय्यद, एडवोकेट राहुल पाटील, हरीश रामटेके, गायिका सीमा खान, विजया भगत (शिवशाही ग्रुप) और नीलिमा मैडम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सफलता में युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इंजीनियर संदीप गायकवाड़, संतोष पाटील, कुणाल चव्हाण, सूरज नगराले, सचिन मेश्राम, श्रेयश रामटेके, श्याम मिश्रा, हिमांशु देशभरकार और नितीन धुले सहित अनेक युवाओं ने सक्रिय योगदान दिया।
पाटीपुरा अब केवल उत्सव का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जागरूकता का प्रतीक बनता जा रहा है। इस वर्ष का जयंती समारोह सांस्कृतिक रंगों के साथ वैचारिक चेतना फैलाने में भी सफल रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article