विसावली में विशाल कुश्ती दंगल, हरिओम-संजय का मुकाबला रहा बराबरी पर | New India Times

अली अब्बास, ब्यूरो चीफ, मथुरा (यूपी), NIT:

विसावली में विशाल कुश्ती दंगल, हरिओम-संजय का मुकाबला रहा बराबरी पर | New India Times

गांव विसावली में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दंगल का शुभारंभ एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने दो पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया।
अपने संबोधन में डॉ. उपमन्यु ने कहा कि कुश्ती दंगल ब्रज क्षेत्र की प्राचीन परंपरा रही है। भगवान श्रीकृष्ण और बलराम ने भी यहां कुश्ती लड़ी थी, लेकिन आज यह परंपरा धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही है। उन्होंने युवाओं से इस परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
दंगल में अमित अड़ींग, राहुल तिरवाया, गणेश, विशाल तिरवाया, कान्हा गुडेरा, राममोहन पहलवान, विपिन, अंकित, अजय, मोहित और मनीष ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर जीत दर्ज की। विजेता पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
31 हजार रुपये की कुश्ती सचिन सारस और ललित सौखखेड़ा के बीच हुई, जो रोमांचक मुकाबले के बाद बराबरी पर समाप्त हुई। वहीं अंतिम और सबसे बड़ी 71 हजार रुपये की कुश्ती यूपी केसरी हरिओम और हरियाणा के संजय पहलवान के बीच लड़ी गई, जो कड़े मुकाबले के बाद बराबरी पर छूटी।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने मुख्य अतिथि का पगड़ी बांधकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, शम्भू चौधरी, जुगेंद्र सिंह, शिवचरण काका, होशियार सिंह, रवि अग्रवाल, गीतम सिंह, निरंजन सिंह, महाराज सिंह, हरेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दंगल में रेफरी की भूमिका निहाल सिंह और राजेंद्र सिंह ने निभाई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article