चुनार स्टेशन पर ‘वासुदेव डेयरी’ का शुभारंभ, सपा नेता राम राज सिंह पटेल ने फीता काटकर किया उद्घाटन | New India Times

अहमद रज़ा खान, चुनार/मिर्ज़ापुर (यूपी), NIT:

चुनार स्टेशन पर ‘वासुदेव डेयरी’ का शुभारंभ, सपा नेता राम राज सिंह पटेल ने फीता काटकर किया उद्घाटन | New India Times

चुनार रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को ‘वासुदेव खोवा, पनीर व रबड़ी भंडार’ का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम राज सिंह पटेल ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर शुद्ध दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने स्थानीय युवाओं द्वारा स्वरोजगार की दिशा में उठाए गए इस कदम की सराहना की।
दुकान के संचालक लोहा यादव ने बताया कि प्रतिष्ठान पर खोवा, पनीर, रबड़ी, दूध, दही एवं लस्सी जैसे उत्पाद पूरी तरह शुद्ध और ताज़ा उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराकर उनका विश्वास अर्जित करना है।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें रमेश स्वामी, विजय सिंह, मुन्ना सिंह एवं रणजीत सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।
दुकान के शुभारंभ पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए संचालक को बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि अब उन्हें उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पादों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article