सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ लखनऊ (यूपी), NIT:

मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा बूथ स्तर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर पुरहिया के अंतर्गत ग्राम भटपुरा में किया गया।
यह आयोजन विधानसभाध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, जोन प्रभारी विजय यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट श्रवण कुमार यादव, पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर, जिलाध्यक्ष नवनीत सिंह एवं जिला सचिव ज्ञानेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार किया गया।
इस अवसर पर सेक्टर अध्यक्ष अरविन्द कुमार (गुड्डन), सह-प्रभारी विजय सिद्धार्थ, बूथ प्रभारी राम लोटन, बीएलए रमेश कुमार, रामप्रताप, अनुपम कुमार, डॉ. विनोद कश्यप, डॉ. राकेश कश्यप, मो. खालिक, आशीष यादव, रंजीत रावत, दिलीप गौतम, राजू रावत अधैया, व्यापारी राकेश लोधी, योगेश कुमार, छेदालाल नेता, असफा खां, रोहित यादव (जवाहरखेड़ा), मोहम्मद नफीस (रामदासपुर) सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आयोजक दिनेश गौतम के नेतृत्व में सभी बूथ प्रभारियों ने मिलकर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

