संकुल केंद्र घाना उमरी के प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, शिक्षकों ने BEO कार्यालय में सौंपा ज्ञापन | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

संकुल केंद्र घाना उमरी के प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, शिक्षकों ने BEO कार्यालय में सौंपा ज्ञापन | New India Times

जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संकुल केंद्र घाना उमरी में पदस्थ संकुल प्राचार्य पर शिक्षकों, अतिथि शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ लगातार अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में शिक्षकों द्वारा बीईओ कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया है।

संकुल केंद्र घाना उमरी के प्राचार्य पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप, शिक्षकों ने BEO कार्यालय में सौंपा ज्ञापन | New India Times

शिक्षकों का आरोप है कि प्राचार्य द्वारा सभी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है तथा उन पर अनावश्यक दबाव बनाया जाता है। इसके अतिरिक्त, प्राचार्य द्वारा बार-बार एसटी/एससी एक्ट में फंसाने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है, जिससे समस्त स्टाफ में भय एवं असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है।

बताया गया है कि उनका आचरण अनुचित एवं अमर्यादित है तथा वे मनमाने रवैये से कार्य कर रहे हैं। इससे विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण भी प्रभावित हो रहा है।

शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने संबंधित अधिकारियों से उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि विद्यालय में स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण स्थापित किया जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article