मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:
विकास भवन सभागार में सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह की अध्यक्षता में महिला कल्याण विभाग द्वारा नारी वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मिशन शक्ति 5.0 के चरण-2 के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें जनपद शाहजहांपुर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया।
उक्त सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया, जिसमें उन्होंने संबोधित करते हुए मातृशक्ति का सम्मान किया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष यादव एवं महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हर क्षेत्र में मातृशक्तियों ने अलग मुकाम बना लिया है। जरूरत है कि नारी अपनी शक्तियों को पहचाने।
गांव की ग्राम पंचायतों से लेकर देश की पार्लियामेंट तक के निर्णयों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
तत्पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं सीडीओ अपराजिता सिंह सिनसिनवार तथा डीपीओ गौरव मिश्रा द्वारा सम्मेलन में पांच ऐसी मातृशक्तियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी-अपनी फील्ड में उत्कृष्ट कार्य किए हैं।
सम्मानित होने वाली मातृशक्तियों में—
• चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. शुभ्रा दीक्षित
• पत्रकारिता क्षेत्र से रागिनी श्रीवास्तव
• शिक्षा क्षेत्र से रानू दुबे
• कार्यक्रम विभाग (आंगनबाड़ी) से पूनम दीक्षित
• खेल विभाग से सिमरन (नेशनल हॉकी खिलाड़ी)
को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा, सीडीपीओ राजवीर, कनिष्ठ सहायक प्रदीप गौतम, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित, केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, काउंसलर प्रतिभा मिश्रा, जेंडर स्पेशलिस्ट कीर्ति मिश्रा, रश्मि देवी, आउटरीच कार्यकर्ता अवनीश, कंप्यूटर ऑपरेटर मोहम्मद सलमान, केसवर्कर अनिकेत गुप्ता, एमटीएस रानी देवी, राजवीर सहित समस्त आंगनबाड़ी स्टाफ उपस्थित रहा।

