दातला गांव में CSR योजना से बनी ओपन जिम में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दातला गांव में CSR योजना से बनी ओपन जिम में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की उठाई मांग | New India Times

जुन्नारदेव के ग्राम पंचायत दातला के दमुआ रोड पर डायरेक्ट गेस्ट हाउस के सामने स्थित ग्राउंड में बनाई गई ओपन जिम के निर्माण कार्य में घटिया गुणवत्ता के उपयोग का मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, डब्ल्यूसीएल (WCL) जीएम ऑफिस की CSR योजना के अंतर्गत बनाई गई इस ओपन जिम का निर्माण ठेकेदार द्वारा कथित रूप से घटिया तरीके से किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम में लगाई गई मशीनों में भी कई प्रकार की गड़बड़ियां हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ मशीनों में साइकिल के पैडल वेल्डिंग करके लगाए गए हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं हैं। इसके अलावा कई ओपन जिम की मशीनें खराब और घटिया गुणवत्ता की लगाई गई हैं।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जिम परिसर में लगाई गई टाइल्स का निर्माण कार्य भी निम्न स्तर का किया गया है। वहीं, पेवर ब्लॉक भी घटिया गुणवत्ता के लगाए गए हैं तथा कई स्थानों पर बीच में पेवर ब्लॉक लगाए ही नहीं गए हैं। कई पेवर ब्लॉक टूटने लगे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि घटिया निर्माण कार्य के कारण ओपन जिम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने डब्ल्यूसीएल विभाग के अधिकारियों से इस मामले पर ध्यान देने तथा ओपन जिम के निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article