रिटायर्ड सरकारी वकील दंपति की संदिग्ध मौत, गुना में सनसनी | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

रिटायर्ड सरकारी वकील दंपति की संदिग्ध मौत, गुना में सनसनी | New India Times

गुना के कोतवाली क्षेत्र स्थित धाकड़ कॉलोनी में वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व शासकीय वकील दिलीप कुमार गोयल तथा उनकी पत्नी किरण गोयल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

रिटायर्ड सरकारी वकील दंपति की संदिग्ध मौत, गुना में सनसनी | New India Times

75 वर्षीय दिलीप कुमार गोयल का शव घर में फंदे पर लटका मिला, जबकि उनकी 70 वर्षीय पत्नी किरण गोयल का शव पलंग पर पड़ा मिला।

घटना के समय उनका बेटा और बहू राजगढ़ जिले में थे। परिजनों द्वारा फोन कॉल का जवाब न मिलने पर पड़ोसियों को सूचित किया गया, जिसके बाद इस दुखद घटना का खुलासा हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम गुना जिला अस्पताल में कराया गया है।

दिलीप कुमार गोयल के रिश्तेदार पंकज कुमार गोयल ने बताया कि उनकी पत्नी किरण लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थीं। दिलीप गोयल ने उनका इलाज इंदौर, भोपाल सहित कई शहरों में कराया, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही थी।

पंकज के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 6 बजे दिलीप गोयल ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी। एक दिन पहले ही उन्होंने अपनी पसंद का भोजन दाल-टिक्कर खाने की इच्छा जताई थी।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि बीमारी से परेशान होकर किरण गोयल ने संभवतः फिनाइल पीकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद व्यथित होकर दिलीप गोयल ने भी आत्मघाती कदम उठा लिया।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

बताया जा रहा है कि दिलीप गोयल वर्ष 2010-11 में शासकीय अधिवक्ता रह चुके हैं, जबकि उनका बेटा मयंक गोयल वर्तमान में एडीओपी के पद पर कार्यरत है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article