मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
बुरहानपुर ज़िले की विभिन्न गांधी वादी संस्थाओं में सर्वश्री ज़िला सर्वोदय मंडल, जिला सर्वोदय मित्र मंडल, गांधी ग्लोबल फैमिली बुरहानपुर, गांधी शांति समिति के संयुक्त तत्वाधान में बुरहानपुर के गांधी भवन में रविवार 29 मार्च 2026 को शाम 5 बजे एक प्रार्थना सभा आयोजित की गई है।
आयोजकों ने उक्त प्रार्थना सभा में अहिंसा के मूल्यों में आस्था रखने वाले सभी गांधीजनों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजक गण ने शहर वासियों से उक्त प्रार्थना सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रार्थना सभा को सफल बनाने की अपील की है।

