मेघनगर फुटतालाब में रासलीलाओं से सजी हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, आज मोंटी नटराजन प्रस्तुत करेंगे फूलों की होली | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

मेघनगर फुटतालाब में रासलीलाओं से सजी हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, आज मोंटी नटराजन प्रस्तुत करेंगे फूलों की होली | New India Times

प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल फुटतालाब में श्री हनुमान जयंती महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा एवं श्रीराम भक्त हनुमान जी की महाआरती के साथ हुआ। मंदिर के दिलीपदास जी महाराज ने बताया कि इस अवसर पर हनुमान जी का विशेष श्रृंगार किया गया। रामनवमी के अवसर पर दिनभर दूर-दराज से भक्त दर्शनों के लिए फुटतालाब पहुंचे।

मेघनगर फुटतालाब में रासलीलाओं से सजी हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, आज मोंटी नटराजन प्रस्तुत करेंगे फूलों की होली | New India Times

शाम के कार्यक्रम की शुरुआत श्री राधा-कृष्ण की रासलीलाओं से हुई। बृज के कलाकारों ने फुटतालाब को मानो बृज धाम में परिवर्तित कर दिया। आयोजन राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना, वंदना और आरती के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें पप्पू भैया भी विद्वान पंडितों की उपस्थिति में सम्मिलित रहे।

मेघनगर फुटतालाब में रासलीलाओं से सजी हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, आज मोंटी नटराजन प्रस्तुत करेंगे फूलों की होली | New India Times

इसके पश्चात बृज की गोपियों के साथ सुंदर भजनों पर भावनृत्य प्रस्तुत किया गया। “श्री गिरिराज धरणं” और “बाँके बिहारी” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। “कान्हा मोर बन आयो” जैसे भजनों पर भगवान श्रीकृष्ण के मयूर नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं “रास रचो है वृंदावन में” भजन पर बृज गोपियों के साथ रासलीला का मनमोहक प्रदर्शन हुआ।

मेघनगर फुटतालाब में रासलीलाओं से सजी हनुमान जयंती महोत्सव की शुरुआत, आज मोंटी नटराजन प्रस्तुत करेंगे फूलों की होली | New India Times

आगे “पुणे मेरे नैनन में श्याम समाय गए”, “मोहे प्रेम का रोग लगायो”, “गोवर्धन जो मेरी वीर नई माने”, “बरसाने में आ जइयो” जैसे भजनों पर कलाकारों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया।

कार्यक्रम में राधा रानी की गोद भराई का प्रसंग भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें माँ यशोदा ने राधा रानी की गोद भरी। इसके बाद भगवान भोलेनाथ का तांडव नृत्य “बम भोले” भजन पर प्रस्तुत किया गया। साथ ही दीपक नृत्य और माखन-मिश्री चोरी (मटकी फोड़) लीला का भी सुंदर मंचन किया गया।

कार्यक्रम के अंत में श्री बाँके बिहारी जी की महाआरती की गई। वृंदावन ग्रुप के व्यास जी जयराम शर्मा स्वामी जी के संरक्षण में आयोजित इस कृष्ण भक्तिरस कार्यक्रम को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन एवं समिति सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शाम 8 बजे मोंटी नटराजन द्वारा श्री राधा-कृष्ण की फूलों की होली की भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। समिति ने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article