मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा 28 मार्च 2026, शनिवार को मोमिन जमाअत खाना, अंसार नगर, खंडवा रोड, बुरहानपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 96 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया।
शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रवीण बोर्डे (मस्तिष्क एवं रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल खांडेकर (नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. दिव्येश लाड (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. अकरम खान एवं अमित नायडू (नेत्र रोग विभाग) द्वारा इस मौसम में होने वाली विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर परामर्श दिया गया।
सभी मरीजों को मौसमी बीमारियों से बचाव एवं स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए। शिविर में मरीजों का नि:शुल्क ईसीजी (ECG), शुगर, सामान्य जांच एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई।
ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के निर्देशन में तथा मोमिन जमाअत, बुरहानपुर के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद इब्राहीम (पापा सेठ) एवं सचिव एडवोकेट उबैद उल्ला सरदार मुतीउल्लाह के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर की व्यवस्थाओं में मोमिन जमाअत, बुरहानपुर के प्रबंधक मोहम्मद फारूक अंसारी चिश्ती का विशेष योगदान रहा।

