गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर वसई-विरार में AIMIM आक्रामक, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर वसई-विरार में AIMIM आक्रामक, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन | New India Times

घरेलू गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति और बुकिंग में हो रही दिक्कतों को लेकर AIMIM (ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन) वसई-विरार इकाई ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
पार्टी की ओर से बताया गया कि 30 मार्च 2026 (शनिवार) को सुबह 12 बजे नालासोपारा पूर्व स्थित साई सिद्धी भारत गैस एजेंसी (बिलाल पाडा) के सामने ठिय्या आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में AIMIM प्रतिनिधिमंडल ने 26 मार्च 2026 (शुक्रवार) को वसई के माननीय तहसीलदार से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया।
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसके कारण आम नागरिकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। बुकिंग में भी लगातार परेशानी आ रही है, जिससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
AIMIM नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासन और सरकार द्वारा इस मुद्दे पर स्पष्ट और सही जानकारी नहीं दी जा रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति गंभीर बनी हुई है।
इस दौरान AIMIM वसई-विरार के जिम्मेदार अम्मार अब्दुल्लाह पटेल, युवा अध्यक्ष मुस्तफा उद्दीन और नेता गुलज़ार शेख सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज़ किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article