अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:
राजधानी भोपाल के थाना हनुमानगंज क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक अज्ञात महिला का शव सपना लॉज के पास नाले में पड़े स्थानीय लोगों ने देखा। जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही हनुमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक महिला की उम्र करीब 50 से 52 वर्ष के बीच है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के असली कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव को यहां फेंका गया हो । वहीं यह भी संभावना है कि शव कहीं और से बहकर नाले में आया हो।
मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

