इम्तियाज़ चिश्ती, ब्यूरो चीफ, दमोह (मप्र), NIT:

तनवी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा आयोजित अवॉर्ड समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस समारोह की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध टीवी स्टार कांची सिंह रहीं। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। News India Times के संवाददाता इम्तियाज़ चिश्ती को भी प्रतिभा सम्मान से नवाज़ा गया।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित इस ब्यूटी सेमिनार एवं वूमेन पावर अवॉर्ड समारोह में प्रदेश की टॉप ब्यूटीशियन, सफल व्यवसायी और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को मंच से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश की टॉप मॉडल्स ने रैम्प वॉक कर अपने जलवे बिखेरे। साथ ही कार्यक्रम में समाजसेवी, फैशन डिजाइनर, मेकअप आर्टिस्ट और बड़ी संख्या में ब्यूटीशियन उपस्थित रहीं।
यह भव्य समारोह भोपाल के एक निजी होटल में आयोजित किया गया, जहां महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं के सम्मान का संदेश दिया गया।

