मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम खापा स्वामी स्थित रेलवे गेट पर एक पाइप से भरा ट्रक ओवर गेज में फंस गया। दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रेलवे द्वारा गेट के दोनों ओर ओवर गेज बनाए गए हैं, ताकि अधिक ऊंचाई वाले वाहन रेलवे लाइन के ऊपर लगे बिजली कनेक्शन से टकराकर हादसा न कर सकें।

इसके बावजूद, लगातार देखा जा रहा है कि छिंदवाड़ा की ओर से दमुआ की तरफ जाने वाले पाइप से लदे ट्रक ओवर गेज के पास आकर फंस जाते हैं।

घटना के दौरान ट्रक ओवर गेज में फंस गया, जिसके बाद क्रेन की सहायता से पाइप के दो बड़े बंडल उतारे गए। फिर इन्हें रेलवे गेट के दूसरी ओर पहुंचाया गया। काफी मशक्कत के बाद पाइप को दोबारा ट्रक में लोड किया गया, तब जाकर ट्रक दमुआ की ओर रवाना हो सका।

इस तरह की घटनाएं बार-बार होने से बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है, जिससे प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.