नाइस पब्लिक स्कूल साकरौद में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, एएसपी प्रवीण चौहान रहे मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल | New India TimesOplus_131072

विवेक जैन, ब्यूरो चीफ, बागपत (यूपी), NIT:

नाइस पब्लिक स्कूल साकरौद में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव, एएसपी प्रवीण चौहान रहे मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल | New India Times

साकरौद स्थित नाइस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बागपत प्रवीण चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित चौधरी उमेश शर्मा, ललित गोस्वामी, पीके आजाद, आदेश कौशिक, राजेश कुमार और सत्यम सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रवीण कुमार शर्मा, ललित गोस्वामी, वैभव गौड़ और रिया गोस्वामी ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को शॉल, पटका और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भक्ति, देशभक्ति, गणेश वंदना, “राम आएंगे”, नुक्कड़ नाटक और लोकगीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रवीण चौहान ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए और अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को माता-पिता, शिक्षकों और बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए।
समारोह की अध्यक्षता शिक्षक रामकिशन शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन ललित गोस्वामी और पीके आजाद ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन, लक्ष्य पब्लिक स्कूल के चेयरमैन आदेश शर्मा, डीडीसीए के डायरेक्टर प्रवेश शर्मा, अर्वाचीन की प्राचार्या मीनाक्षी, गुरुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक मुकेश गुप्ता, कोणार्क विद्यापीठ के प्रबंधक देवेंद्र धामा सहित कई गणमान्य अतिथि, अभिभावक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.