तारिक़ खान, ब्यूरो चीफ, रायसेन (मप्र), NIT:
सड़क दुर्घटना (आरटीए) के एक मामले में बाड़ी से रायसेन रेफर किए गए मरीज के साथ एम्बुलेंस स्टाफ की सराहनीय ईमानदारी सामने आई है।
108 एम्बुलेंस के पायलट संदीप और ईएमटी राजेन्द्र कीर्ति ने ड्यूटी के दौरान मरीज का सामान और नकद राशि एम्बुलेंस में छूट जाने पर तुरंत मरीज के अटेंडर को फोन कर सूचना दी और पूरा सामान सुरक्षित वापस सौंप दिया।
मरीज के पिता लालू प्रजापति ने स्टाफ की संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में इस मानवीय पहल की व्यापक सराहना हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 108 एम्बुलेंस के कर्मचारी केवल जीवनरक्षक सेवा ही नहीं देते, बल्कि मानवीय मूल्यों को भी पूरी निष्ठा से निभाते हैं।
यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि आपात सेवाओं में कार्यरत कर्मियों की ईमानदारी और सेवा भावना समाज का भरोसा मजबूत करती है।

