शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

कैम्पियरगंज स्थित इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ऑफिसर्स एसोसिएशन के चुनाव में इफ्को गोरखपुर के क्षेत्र प्रबंधक कौशिक कुमार पाण्डेय महासचिव निर्वाचित हुए।
महासचिव पद पर निर्वाचित होने पर सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
कौशिक कुमार पाण्डेय के चयन पर इफ्को कर्मचारी आरजीबी दुर्गेश कुमार पाण्डेय, एसएफए सुनील कुमार मौर्य, हॉटस्पॉट एसएफए मानवेंद्र प्रताप सिंह, एमडीई वरुण कुमार पाण्डेय, बादशाहपुर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं कैम्पियरगंज संघ प्रभारी लालू यादव, आईएफएफडीसी प्रभारी प्रतीक यादव, अनुपम मौर्य, अनिल, जमाल अंसारी सहित अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
सभी ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनेगा।

