आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

भोजपुर क्षेत्र के ग्राम शाहपुर गनीमत नगर में प्रधान जी के निवास पर डॉ. महबूब जी के यहाँ रोज़ा इफ्तारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 27 विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष इरशाद चौधरी जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणवासी, समाजसेवी, प्रबुद्धजन एवं विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा. रवि चौधरी जी (जिला अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि) उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ी।
रोज़ा इफ्तारी कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों एवं जिला अध्यक्ष जी ने एक-दूसरे से गले मिलकर आपसी सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का परिचय दिया। इस आत्मीय दृश्य ने सामाजिक एकता का सशक्त संदेश समाज तक पहुँचाया।
इसी क्रम में जिला अध्यक्ष जी ने ग्रामवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर संपर्क कर उनके त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए, जिससे ग्रामीणों में संतोष और विश्वास का भाव दिखाई दिया।
कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी
उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से —
जिला महासचिव गौरव कुमार,
जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साहू,
संगठन मंत्री अमित चौधरी,
जिला सचिव अशोक सैनी
तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति —
ग्राम प्रधान, फरमान, फरियाद, जान मोहम्मद हाफिज, एहसान हाजी जी, जुबैर चौधरी, मोहम्मद अफ़जल हसन, महमूद मलिक — विशेष रूप से उपस्थित रहे।
यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर सामाजिक एकता, आपसी सहयोग, सेवा भावना और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को जोड़ने वाला एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश प्रसारित हुआ।

