कलेक्ट्रेट सभाकक्ष बुरहानपुर में संपन्न हुई सप्ताहिक टीएल मीटिंग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सोमवार को कलेक्टर बुरहानपुर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक टीएल बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय कार्यों की प्रगति, सीएम हेल्पलाइन तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व वसूली, स्वरोजगार योजनाओं, पीएम आवास, आधार शिविर, आयुष्मान निरामय अभियान, परख एप, ई-ऑफिस तथा विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं, अभियानों, कार्यों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने बारी-बारी से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किये जायें, कार्यों में देरी या लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.