तीन दिनों तक चली प्रदेश व्यापी गणना में अब सामने आए आंकड़े, एक सफेद गिद्ध भी मिला | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तीन दिनों तक चली प्रदेश व्यापी गणना में अब सामने आए आंकड़े, एक सफेद गिद्ध भी मिला | New India Times

प्रदेश व्यापी गिद्धों की गणना के क्रम में वनवृत्त छिंदवाड़ा में भी गणना हुई। 20 से 22 फरवरी तक तीनों दिवस की गणना का अवलोकन करने के बाद इस वर्ष की गणना अनुसार वन वृत्त छिन्दवाड़ा के अंतर्गत 155 गिद्धों की संख्या पाई गई है। यदि बीते वर्ष की बात करे तो यह संख्या 116 थी, लेकिन इस गणना में अब 39 गिद्धों की संख्या में वृद्धि हुई है। पूर्व वनमंडल में 102 और पश्चिम वनमंडल 53 गिद्ध पाए गए हैं, जबकि दक्षिण वनमंडल में एक भी गिद्ध नहीं मिला है।

तीन दिनों तक चली प्रदेश व्यापी गणना में अब सामने आए आंकड़े, एक सफेद गिद्ध भी मिला | New India Times

तामिया और श्रीझोंत में मिले 53 गिद्ध और 32 घोसलें

पश्चिम वनमंडल के तामिया परिक्षेत्र में 20 और 22 को हुई गिद्ध गणना में तामिया और श्रीझौत में कुल 53 व्यस्क गिद्ध और 32 घोसले मिले हैं। तामिया रेंजर हिमांशु विश्वकर्मा ने बताया कि तामिया बीट में 38 भारतीय और एक सफेद गिद्ध 21 घोसले मिले हैं। इसी प्रकार श्रीझोंत में 14 भारतीय गिद्ध मिले हैं। पिछले वर्ष की तुलना में यह आंकड़ा बढ़ा है। गत वर्ष के गिद्ध गणना में इन दोनों बीटों में 49 गिद्ध और 28 घोसले मिले थे।

पूर्व वनमंडल में 102 गिद्ध पाए गए पश्चिम वनमंडल की तुलना में पूर्व वनमंडल में गिद्धों की संख्या ज्यादा बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में यहां गिद्ध बढ़कर 102 हो चुके हैं। एसडीओ अनादि बुधोलिया ने बताया कि बीट छिंदी में 29, अमरवाड़ा मैं 06, पूर्व हर्रई में 34, पश्चिम हर्रई में 18, पूर्व बटकाखापा में 04, पश्चिम बटकाखापा में 11 सहित कुल 102 गिद्ध पाए गए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.