अंबेडकरनगर में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की ब्लॉक स्तरीय बैठक संपन्न | New India Times

गणेश मौर्या, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) की जिला इकाई के विस्तार के क्रम में आज हेमंत नर्सिंग होम, जहाँगीरगंज में एक ब्लॉक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कोषाध्यक्ष विश्वजीत पाण्डेय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विजेंद्र अग्रहरी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अंबेडकरनगर जमीर हैदर ने की, जबकि संचालन विनोद कुमार द्वारा किया गया।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा उपस्थित फार्मासिस्ट साथियों की समस्याओं को सुना गया। जिलाध्यक्ष जमीर हैदर ने संगठन की आगामी मुहिम और योजनाओं की जानकारी फार्मासिस्ट साथियों को दी।

इस अवसर पर जिला संरक्षक दीपक श्रीवास्तव, महासचिव रामअनुज वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राकेश प्रजापति, उपाध्यक्ष राघवेंद्र यादव, महामंत्री विजेंद्र अग्रहरी, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, जिला सचिव रामप्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर विनोद कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष जहाँगीरगंज श्रीकांत राव, ब्लॉक अध्यक्ष भीटी अजय वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष कटेहरी चंद्रशेखर वर्मा सहित हरेंद्र यादव, विनय मौर्य, डॉ. जे.डी. यादव, अजीत, राहुल यादव, विकास, दिलीप, शिवपाल, अभिनव, पुरुषोत्तम, चंदन जायसवाल, विजय विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट साथी उपस्थित रहे।

By nit