भोपाल साइबर क्राइम की बड़ी कार्रवाई: शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 9.91 लाख की ठगी, दो आरोपी मंदसौर से गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:


शेयर मार्केट में निवेश कर कई गुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 9 लाख 91 हजार 900 रुपये की साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह से जुड़े खाता बेचने वाले दो आरोपियों को भोपाल साइबर क्राइम टीम ने मंदसौर जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अपने बैंक खातों को साइबर ठगों को बेचते थे, जिनका उपयोग देशभर में अलग-अलग राज्यों में ठगी के लिए किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला, डीसीपी अपराध अखिल पटेल, अतिरिक्त डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन तथा एसीपी साइबर सुजीत तिवारी के निर्देशन में की गई।

ऐसे हुआ खुलासा
मिसरौद निवासी एक पीड़ित सुनिल वर्मा (नाम परिवर्तित) ने 4 सितंबर 2024 को साइबर क्राइम थाना कोहेफिजा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि M स्टॉक ऐप के जरिए शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा दिलाने के नाम पर उससे 9,91,900 रुपये की ठगी की गई। जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप ग्रुप और वेबसाइट से जुड़े तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए, जिसके आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

ठगी का तरीका
आरोपी अपने और अन्य जरूरतमंद लोगों के बैंक खाते नौकरी या व्यवसाय का लालच देकर खुलवाते थे और फिर इन्हें साइबर ठगों को बेच देते थे। इन खातों का इस्तेमाल देशभर में चल रहे ऑनलाइन फ्रॉड में किया जाता था।

गिरफ्तार आरोपी
गुलशेर खान (27 वर्ष), निवासी ग्राम भावगढ़, मंदसौर – 8वीं पास, मजदूर (NDPS एक्ट में पूर्व प्रकरण दर्ज)

रजनीश बारेठ (19 वर्ष), निवासी ग्राम भावगढ़, मंदसौर – 12वीं पास, छात्र

आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन और 02 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। क्राइम ब्रांच भोपाल अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश फरकले, उप निरीक्षक भरतलाल प्रजापति, सउनि पी. चिन्ना राव, आरक्षक प्रतीक उईके, रामकृष्ण पटेल और विकास कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article