77वें गणतंत्र दिवस पर एसपी राजेश द्विवेदी ने कैम्प कार्यालय में किया ध्वजारोहण | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कैम्प कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने सभी को संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों के पालन तथा कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सदैव समर्पित रहने की शपथ दिलाई।

अपने संबोधन में उन्होंने जनसेवा, शांति-व्यवस्था की मजबूती और संवेदनशील पुलिसिंग के महत्व पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article