गणतंत्र दिवस पर शाहजहांपुर पुलिस लाइन में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फहराया ध्वज | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर में सोमवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और अपने संबोधन में सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और सुरक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों की वित्त मंत्री ने सराहना की और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री द्वारा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ सदर प्रियंक जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह द्वारा वित्त मंत्री को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बतौर अतिथि सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया, एमएलसी सुधीर गुप्ता, डीपीएस राठौर, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके अलावा पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article