सिद्धार्थनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट एवं गुलाब वितरण कार्यक्रम आयोजित | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

सिद्धार्थनगर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल के तहत हेलमेट एवं गुलाब वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री राज कुमार सिंह, उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) अयोध्या, श्री सुरेश कुमार मौर्या, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) बस्ती, तथा प्रियंवदा सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, सिद्धार्थनगर एवं श्री सुरेन्द्र कुमार, मोटर वाहन निरीक्षक, सिद्धार्थनगर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सिद्धार्थनगर में सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट एवं गुलाब वितरण कार्यक्रम आयोजित | New India Times

इस अवसर पर कुल 45 दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट एवं गुलाब वितरित किए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट का उपयोग केवल कानूनी अनिवार्यता ही नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी साधन भी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.