ईमानदारी की मिसाल: उमरखेड बस में छूटा 14,450 रुपये का पर्स पुलिस व डिपो कर्मचारियों ने सुरक्षित लौटाया | New India TimesOplus_131072

ताहिर मिर्ज़ा, उमरखेड/यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT:

जवाहर वार्ड, वसमत जिला हिंगोली निवासी शेख जुनैद शेख रोशन अपनी पत्नी व बच्चों के साथ उमरखेड बस स्टेशन से ढानकी गांव जाने के लिए बस में सवार हुए थे। जल्दबाजी में ढानकी पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी का पर्स बस में ही छूट गया है।
इसी दौरान वह बस ढानकी से वापस उमरखेड बस स्टेशन पहुंची। बस चालक को बस में पर्स मिला, जिसकी सूचना उसने बस डिपो अधिकारी को दी। डिपो अधिकारी ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पर्स उमरखेड पुलिस स्टेशन में जमा कर दिया। पर्स में 14,450 रुपये नकद, चांदी के चयन (गहने) और दवाइयां रखी हुई थीं।
दिनांक 19 जनवरी 2026 को उमरखेड बस डिपो के कर्मचारियों की मौजूदगी में उमरखेड पुलिस स्टेशन में परिवार को पर्स सुरक्षित रूप से लौटा दिया गया। इस अवसर पर थाने के जमादार संदीप ठाकुर, महिला पुलिस कर्मचारी एवं बस डिपो के कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article