उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ विंध्य गौरव अवॉर्ड, डॉ. सैयद खालिद कैस को मिला राष्ट्रीय सम्मान | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट, मुंबई के तत्वावधान में राजधानी भोपाल स्थित परशुराम कल्याण बोर्ड सभागार, न्यायालय कार्यालय आयुक्त दिव्यांगजन, मध्य प्रदेश स्टेट रिसोर्स सेंटर भवन में शुक्रवार को विंध्य गौरव अवॉर्ड का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम मध्य प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र कुमार शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर प्रदेश एवं देशभर से आमंत्रित प्रतिभागियों और विशिष्ट व्यक्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विंध्य गौरव अवॉर्ड सीजन–5 का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम आयोजक एवं स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट के संचालक विष्णु मिश्रा ने बताया कि विंध्य गौरव अवॉर्ड सीजन–5 के अंतर्गत पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन ‘प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (पंजीकृत)’ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सैयद खालिद कैस, एडवोकेट, भोपाल को विंध्य गौरव नेशनल अवॉर्ड–2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र कुमार शुक्ला के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त होने पर उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने डॉ. सैयद खालिद कैस के योगदान की सराहना की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article