उषा राज साहित्य अकादमी में डॉ. रामशंकर चंचल की दो अद्भुत साहित्यिक कृतियों का हुआ विमोचन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बड़ोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

उषा राज साहित्य अकादमी में डॉ. रामशंकर चंचल की दो अद्भुत साहित्यिक कृतियों का हुआ विमोचन | New India Times

उषा राज साहित्य अकादमी द्वारा गोपाल कॉलोनी स्थित मां सदन में ख्यात साहित्य साधक डॉ. रामशंकर चंचल की दो अद्भुत साहित्यिक कृतियों का विमोचन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

उषा राज साहित्य अकादमी में डॉ. रामशंकर चंचल की दो अद्भुत साहित्यिक कृतियों का हुआ विमोचन | New India Times

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आरज़ू इकबाल खान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ रहीं। विशिष्ट अतिथियों में मनोज कोठारी (स्थापना प्रभारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ), दिलीप सिंह भूरिया (हिंदी व्याख्याता), प्रमुख वक्ता मुकेश बघेल तथा डॉ. रामशंकर चंचल के लेखन से वर्षों से प्रभावित उनकी पुत्री तुल्य एयर होस्टेस रंजीता निनामा विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर डॉ. रामशंकर चंचल की नवीन आंचलिक खंड काव्य कृति “वह लड़की याद आती है” के प्रथम पृष्ठ की चित्रकार उनकी पोती समीक्षा त्रिवेदी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। अतिथियों के कर-कमलों से इंकलाब पब्लिकेशन, मुंबई द्वारा प्रकाशित तथा अमेज़न पर उपलब्ध दो महत्वपूर्ण कृतियों “आदिवासी जन जीवन एवं लोक संस्कृति” तथा खंड काव्य “वह लड़की याद आती है” का विमोचन किया गया।

मुख्य अतिथि आरज़ू इकबाल खान ने सटीक और प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ डॉ. रामशंकर चंचल की दोनों कृतियों पर अपने विचार व्यक्त किए और गर्व की अनुभूति व्यक्त करते हुए डॉ. चंचल एवं उनकी पोती समीक्षा त्रिवेदी को बधाई दी।

प्रमुख वक्ता मुकेश बघेल ने प्रकाशित कृतियों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह उनके लिए अत्यंत सुखद क्षण है कि वे जिन महान साहित्य साधक डॉ. रामशंकर चंचल की कृतियों पर पीएचडी कर रहे हैं, आज उनकी 15वीं अमेज़न कृति के विमोचन अवसर पर उपस्थित हैं।

विशेष रूप से उपस्थित एयर होस्टेस रंजीता निनामा ने कहा कि वे डॉ. रामशंकर चंचल की रचनाओं का अंग्रेजी में अनुवाद करना चाहती हैं और शीघ्र ही यह शुभ कार्य कर एक सुखद अनुभव प्राप्त करेंगी।

कार्यक्रम के अंत में समीक्षा त्रिवेदी (पुत्री मनीष रूपी त्रिवेदी) की चित्रकला की सभी ने सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन अकादमी प्रमुख भावेश त्रिवेदी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मनीष त्रिवेदी द्वारा किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article