विश्व कैंसर दिवस पर डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में जागरूकता संगोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता आयोजित | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

New India Times

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, इटवा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की डॉ. राम मनोहर लोहिया इकाई एवं स्वामी विवेकानंद इकाई के तत्वावधान में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्व कैंसर दिवस पर डॉ. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में जागरूकता संगोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता आयोजित | New India Times

कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में इटवा के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. सलीम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विश्व कैंसर दिवस का उद्देश्य केवल एक दिन तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को कैंसर के प्रति निरंतर जागरूक करना, समय पर जांच के लिए प्रेरित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में बताया कि कैंसर आज वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख कारणों में शामिल हो चुका है। उन्होंने असंतुलित आहार, तंबाकू एवं नशीले पदार्थों का सेवन, पर्यावरण प्रदूषण, तनावपूर्ण जीवनशैली तथा जागरूकता की कमी को कैंसर के प्रमुख कारण बताया।

वहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन पाण्डेय ने कहा कि यदि कैंसर की पहचान प्रारंभिक अवस्था में हो जाए, तो इसका सफल उपचार संभव है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, योग, व्यायाम तथा स्वच्छ एवं संयमित जीवनशैली अपनाने पर विशेष बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान ‘कैंसर के कारण, प्रभाव, बचाव, उपचार एवं समाज की भूमिका’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतिभागियों ने अपने निबंधों के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उत्कृष्ट निबंध प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने समाज में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जन-जागरूकता से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विवेक तिवारी, नवनीत शुक्ला, राकेश दूबे, राम कुमार, विजेंद्र एवं आदित्य सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article