पन्ना में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक–ऑटो की टक्कर में दो मृत, चार घायल | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहद्रा चौकी के कोठी–मझगवां मार्ग पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पत्थरों से लदे ट्रक और ऑटो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो मोहद्रा से कोठी की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक कोठी से मोहद्रा की ओर आ रहा था। मझगवां के पास तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हो गई।

हादसे में मुकेश पिता विश्वनाथ कटेंहा (उम्र 44 वर्ष) एवं यश यादव पिता प्रीतम यादव (उम्र 10 वर्ष), दोनों निवासी मोहद्रा, की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

राहगीरों एवं पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय कटनी रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर मोहद्रा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article