निगोहां टोल प्लाजा पर आठवें भोले बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

निगोहां टोल प्लाजा पर आयोजित आठवें भोले बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि मोहनलालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ तथा श्री राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

दोनों अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर डॉ. अजय पाण्डेय ‘सत्यम’ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने आयोजकों को इस प्रकार के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे टूर्नामेंट प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त माध्यम होते हैं।

टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर खिलाड़ियों एवं दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति के सदस्य अनमोल तिवारी द्वारा सुरक्षा, अनुशासन एवं व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article