अवैध रेत उत्खनन व परिवहन जारी, शासन- प्रशासन की सख्ती के बाद भी नहीं रूक रहा है रेत का अवैध कारोबार | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;

अवैध रेत उत्खनन व परिवहन जारी, शासन- प्रशासन की सख्ती के बाद भी नहीं रूक रहा है रेत का अवैध कारोबार | New India Times

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूर्ण रूप से अवैध रेत परिवहन एवं मशीनों, पनडुब्बियों से रेत की निकासी पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

प्रतिबंध के बाद भी रेत घाटों से रेत का परिवहन बदस्तूर जारी है। क्षेत्र के सिंध नदी के एक दर्जन तटों से रेत का उत्खनन निरंतर जारी है।

अवैध रेत उत्खनन व परिवहन जारी, शासन- प्रशासन की सख्ती के बाद भी नहीं रूक रहा है रेत का अवैध कारोबार | New India Times

हर 5 मिनट में रेत के दो वाहन निकल रहे हैं। रेत माफिया रेत पर प्रशासन की लगातार कार्यवाही के बाद भी डबरा भितरवार तहसील क्षेत्र की लिधौरा, बाबूपुर, रायपुर, चांदपुर, भैसुनारी, विजकपुर लुहारी, सिल्हा, पलायक्षा सहित आदि रेत खदानों से रेत का अवैध कारोबार बडे स्तर चल रहा है।

हैरत की बात यह है कि रेत परिवहन पर न्यायालय ने दस पहिया वाहनों पर भी रोक लगा दी है, लेकिन इसके बाद भी रेत का अवैध रूप से 16 चक्का ट्रकों तक से परिवहन हो रहा है।

By nit