सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शासन-प्रशासन का भूमाफियायों पर चला हंटर | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शासन-प्रशासन का भूमाफियायों पर चला हंटर | New India Timesशासन की मंशा के अनुरूप सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन मे जिला अधिकारी द्वारा गठित एनटी भूमाफिया टीम ने आज गोला नगर के ऐतिहासिक तालाब भद्र कुंड की पैमाइश कर अवैध रूप से काबिज लगभग 9 लोगों को अपने मकानों के निर्माण कार्य को तत्काल बंद करने व तालाब की भूमि खाली करने का आदेश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शासन-प्रशासन का भूमाफियायों पर चला हंटर | New India Times

उप जिला अधिकारी योगानंद पांडेय ने नायब तहसीलदार, लेखपाल, गोला राजस्व निरीक्षक क्षेत्र अलीगंज तथा गठित टीम के अन्य लेखपालों के साथ राजस्व अभिलेखों में दर्ज रकबे के अनुसार तालाब की पैमाइश कराकर कुछ बने पुराने माकान मालिकों तथा निर्माणाधीन अवैध कब्जा धारियों को अपने निर्माण कार्य को बंद करने व चिन्हित तालाब भूमि को तत्काल प्रभाव से खाली करने व साथ ही हीला हवाली करने वाले कबिज लोगों के विरुद्ध नायब तहसीलदार व लेखपाल गोला को उनकी सूची बनाकर दंडनीय कार्यवाही करने का आदेश दिया और कहा कि कोई भी व्यक्ति लगाये गये पिलर आदि के साथ छेड़ छाड़ करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भी विधिक कारवाई की जायेगी।

अब देखना यह है कि वहाँ पर उन चिन्हित लोगों में कुछ गरीब व कुछ अमीर व्यक्ति भी हैं। गौरतलब तो यह है कि नगर पालिका परिषद गोला द्वारा बनायी गई रोड भी उसी दायरे में आती है। इस विषय पर टिप्पणी किये जाने पर नायब तहसीलदार महोदय ने बताया कि कार्य योजना के अंतर्गत तहसील प्रशासन से पालिका परिषद ने अनुमति ली अथवा नहीं यह जांच का विषय है। श्री पांडेय की सोच तालाब को गहराई से खोदवाकर बाउंड्री वाल कर एक अच्छा दर्शनीय स्थल बनाया जाना है। अब देखना यह है कि किस किस पर कार्रवाई की जाती है।

By nit