गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, विधि विभाग, ग्वालियर द्वारा क्रिमिनल ट्रायल लिटिगेशन विषय पर एक वैल्यू ऐडेड कोर्स का आयोजन किया जा रहा है, जो 10 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक संचालित होगा। इस कोर्स के प्रथम एवं द्वितीय सत्र आज सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

प्रथम सत्र के चेयरपर्सन के रूप में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के प्रतिष्ठित अधिवक्ता एडवोकेट फैजल अली शाह उपस्थित रहे। उन्होंने आपराधिक मामलों में ट्रायल की प्रक्रिया, साक्ष्यों के महत्व तथा व्यवहारिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

द्वितीय सत्र में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड (AOR) एडवोकेट अभय तायल ने सुप्रीम कोर्ट में आपराधिक अपील की प्रक्रिया, प्रक्रियात्मक बारीकियों एवं अपने व्यावहारिक अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए।

यह वैल्यू ऐडेड कोर्स प्राचार्या डॉ. राखी सिंह चौहान के सान्निध्य में सह-प्राध्यापक रिचा मित्तल, मानसी सोनी एवं जिज्ञासा वोहरा द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सह-प्राध्यापक आशीष यादव, डॉ. अक्षय भार्गव, मानसी गुप्ता, डॉ. दीक्षा भदौरिया, राहुल श्रीवास्तव एवं साहिल वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सत्रों के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विशेषज्ञ वक्ताओं के मार्गदर्शन से छात्रों को आपराधिक ट्रायल लिटिगेशन के व्यावहारिक आयामों को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ। यह कोर्स आगामी सत्रों में भी विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं व्यावसायिक समझ को सुदृढ़ करेगा।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.