आसिफ शाह, मुरैना ( मध्यप्रदेश ), NIT;
मुस्लिम महासभा मुरैना ने लोगों को जागरूक करने के लिये बेटी बचाओ बेटी पढाओ का आयोजन कर शहर भर में पैदल मार्च किया और बाइक रैली निकाली। सुबह 09:00 बजे मुस्लिम महासभा के कार्यकता एवं पधाधिकारी इकट्ठा हुये और कार्यकर्ताओं को आयोजन के बारे में समझाया। इसके बाद रैली प्रारम्भ हुई। शिक्षा नगर, गर्ल्स स्कूल रोड़, इस्लामपुरा, पीपल वाली माता, गोपीनाथ की पुलिया, महामाया मंदिर रोड़, पुल तिराहा हनुमान, चौराहा आदि मुख्य मार्गों से निकालकर रैली का समापन किया। इस आयोजन के बारे में जिलाध्यक्ष नफीस खान मंसूरी ने NIT संवाददाता को बताया कि आज हमारे देश में लगातार कन्या भ्रूण हत्याएं हो रही हैं और बेटीयों को अशिक्षित रखा जाता है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आगे सम्पूर्ण संसार की कल्पना करना लगभग नामुमकिन सा हो जायेगा क्योंकि अगर बेटी ही नही रहेगी तो संसार ही नहीं रहेगा। इसलिये लोगों जागरुक करने के लिये बाइक रैली एवं पैदल मार्च का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नफीस खान मन्सूरी, मीडिया प्रभारी आरिफ मेवाती, सचिव इरशाद मंसूरी, वहिद खान, अब्दुल रज्जाक पटेल, अमजद खान, अरबाज पठान, सिद्दीक शाह, रहीम खान, मोहम्मद सलमान, रिजवान खान, असलम मंसूरी, फराज खान, अब्दुल उस्मानी, हैदर अली, हसन अली, छोटे कुरैशी, आशिक खान, रोबिन खान, फिदा हुसैन, शाकत खान, रहमान मलिक आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।
