मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
जुन्नारदेव के अंतर्गत डुंगरिया ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने 18 दिसंबर को बस स्टैंड पर धरना-प्रदर्शन और पुतला दहन किया था। कारण यह था कि पिछले लगभग 45 दिनों से WCL के जैन कुएं से 9 वार्डों में निस्तार का पानी नहीं मिल रहा था।
प्रदर्शन के बाद WCL अधिकारियों ने ग्रामीणों को 10 दिनों के भीतर नई मोटर लगाने का आश्वासन दिया था। WCL प्रबंधक (GM ऑफिस) के कर्मचारी दिनेश पवार के अनुसार, जैन कुएं में 80 HP की नई मोटर लगा दी गई है, जिससे जल्द ही 9 वार्डों सहित डुंगरिया ग्राम के सभी घरों में नल कनेक्शन के माध्यम से नियमित पानी आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
पंचायत डुंगरिया की सरपंच ने बताया कि मोटर की टेस्टिंग के लिए दो टैंकर पानी मंगवाया गया और WCL कर्मचारियों ने परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के कर्मचारियों ने काफी मेहनत के बाद मोटर इंस्टॉल की, और इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

