शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

नव वर्ष पर अधिकारियों को सफाई कर्मचारी संघ ने दी बधाई, वेतन समय से देने का मिला आश्वासन | New India Times

1 जनवरी 2026 को गोरखपुर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती के नेतृत्व में नव वर्ष के अवसर पर जिला अधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ शाश्वत त्रिपुरारी आनंद, उपनिदेशक पंचायती राज हिमांशु शेखर ठाकुर और जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह को फूलों का गुलदस्ता एवं बुके देकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं।

जिला पंचायत राज अधिकारी निलेश प्रताप सिंह ने अपने संदेश में कहा कि नव वर्ष पर सफाई कर्मचारियों को समय से वेतन दिया जाएगा तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभाग गंभीरता से कार्य करेगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश कुमार भारती, रामसूरत यादव, राम मिलन पासवान, परमेश्वर पासवान, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार, त्रयम्बक मणि त्रिपाठी, महिला मोर्चा की गीता देवी, आशा देवी, शम्भूनाथ गौड़, रामकुमार राव, श्रीकृष्ण, धर्मेन्द्र कुमार, उमेश यादव, मनोज कुमार, रामप्रवेश, राजकुमार प्रसाद, गोविन्द पांडे, श्यामसुंदर, अनिल गौड़, जय गोविन्द, कमलेश, शैलेश कनौजिया, राजू सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.