बीनागंज बाजार संपूर्ण रहा बंद, व्यापारियों ने किसानों के समर्थन में दिखायी एकजुटता | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

किसानों के समर्थन में आज बीनागंज बाज़ार पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारियों ने सब्जी मंडी, कृषि उपज मंडी सहित सभी प्रतिष्ठान पूर्णतः बंद रखकर अपना एकजुट समर्थन व्यक्त किया।

व्यापारी संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि “हम व्यापारी हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं। किसानों को जब भी किसी प्रकार की समस्या आएगी, हमारा समर्थन उनके साथ रहेगा।”

व्यापारी संघ के पूर्व अध्यक्ष बबलू चौकसे एवं निदेशक ने कहा कि यह क्षेत्र किसानों पर आधारित है, इसलिए व्यापारियों ने एकजुट होकर बाजार एवं मंडी को एक दिन के लिए बंद रखा है।

उन्होंने कहा कि आगे भी आवश्यकता पड़ने पर व्यापारी समाज किसानों के समर्थन में ऐसे कदम उठाने के लिए तैयार है।

वहीं किसान प्रतिनिधि श्याम मीना (कीताखेड़ी) ने व्यापारी संघ के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि “किसानों के समर्थन में बाजार बंद रखने के लिए हम व्यापारी समुदाय के आभारी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article