सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:
नव वर्ष के आगमन पर पूरे देश में उत्साह और खुशी का माहौल है। इसी क्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्यम पड़े अजय ने देशवासियों तथा क्षेत्रवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सत्यम पड़े अजय ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि यह वर्ष सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए तथा सशक्त और उज्ज्वल भारत के निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करे।
उन्होंने कहा—
“नव वर्ष के उल्लासपूर्ण अवसर पर मैं देशवासियों, क्षेत्रवासियों तथा सभी भारतीयों को हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ। नव वर्ष नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलावों का प्रतीक है।
यह आत्मचिंतन और नए संकल्पों का भी अवसर है। इस वर्ष हमें देश के विकास, सामाजिक समरसता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करना चाहिए।
अंत में उन्होंने कामना की कि वर्ष 2026 सभी के जीवन में शांति, सुख और समृद्धि लेकर आए और हमारे राष्ट्रीय संकल्पों को नई दिशा और शक्ति प्रदान करे।

