अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त, FIR और तोड़फोड़ के दिए निर्देश | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित लॉ एंड ऑर्डर बैठक के दौरान कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जिले के सभी एसडीएम को स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त, FIR और तोड़फोड़ के दिए निर्देश | New India Times

कलेक्टर ने कहा कि जिन कॉलोनियों में सड़क, बिजली, पानी, नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं पाई जाएंगी, वहां संबंधित कॉलोनाइजरों और जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन कर बनाई गई अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई भी की जाएगी।

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त, FIR और तोड़फोड़ के दिए निर्देश | New India Times

उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों के कारण न केवल शहरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है, बल्कि आम नागरिकों को भी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुविभाग में अवैध कॉलोनियों की पहचान कर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं।

कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने दो टूक कहा कि अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के प्रति किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और नियमों के अनुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article